अधिवक्ता संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
रौन में आज अधिवक्ता संघ के बैनर तले सभी वकीलों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार श्री रामनिवास शर्मा को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि शिवपुरी जिले के अधिवक्ता श्री संजय कुमार सक्सेना की 14 फरवरी 2026 को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से अधिवक्ता समुदाय में भारी रोष व्याप्त है।
अधिवक्ताओं ने मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों की सुरक्षा शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और एकजुटता प्रदर्शित की। देखे विमलेश की रिपोट

20260216163746901602718.mp4