ग्राम बनी में शिवरात्रि पर भव्य महा आरती का आयोजन
ग्राम बनी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की भव्य महा आरती का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठा।
मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। सायंकाल आयोजित महा आरती पूजारी श्री महेश जी गोस्वामी एवं मुकेश जी गोस्वामी द्वारा विधिवत रूप से उतारी गई ग्राम के वरिष्ठजन, युवा एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। आयोजन समिति द्वारा प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई।
ग्रामवासियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारा बढ़ता है। महा आरती के साथ ही महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
हर-हर महादेव!
151188310
महिदपुर से थाना रिपोर्टर संजय जाट कि खास खबर


