EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महोत्सव में प्रमोद व मोना ने सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौपी सौगात
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 55
    15 Feb 2026 21:44 PM



यूपी प्रतापगढ़। बाबा नगरी में महाशिवरात्रि के पर्व पर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने करोड़ों की विकास परियोजनाओं की परम्परागत सौगात श्रद्धालुओं को सौंपी। 31 वां राष्ट्रीय एकता महोत्सव में पुल, सड़क चौड़ीकरण रामपुरखास से जुड़ी विभिन्न ग्रामीण विकास के मद में इस बार भी एक सौ एक परियोजनाओं के एकमुश्त लोकार्पण व शिलान्यास को देख बाबा नगरी में मौजूद श्रद्धालु व क्षेत्रीय लोग मगन दिखे। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना ने इसके तहत अठेहा उमरार ननौती मुस्तफाबाद, रेहुआ लालगंज के बीस करोड़ की लागत से सत्रह किलोमीटर लम्बे मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौडीकरण का लोकार्पण किया। वहीं खानीपुर मुरैनी में मटटन नाले पर पांच करोड की लागत से बनने वाले पुल की आधारशिला रखी। लालगंज पुरवारा धारूपुर मोठिन मार्ग के लिए चार करोड पचास लाख तथा लालगंज संग्रामगढ़ वाया रामपुर बावली हाइवे के सुदृढ़ीकरण के लिए तीस करोड की स्वीकृत परियोजना की भी आधारशिला रखी। पूर्वांचल विकास निधि व विधायक निधि के अर्न्तगत विभिन्न योजनाओं के मद में ग्यारह करोड की भी क्षेत्रवासियों को सौगात मिली। इस मौके पर प्रो0 डॉ0 विजयश्री सोना, राघव मिश्र, ईओ लालगंज इन्द्र प्रताप, अवर अभियंता शुभम त्रिपाठी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज आदि मौजूद रहे। देखे प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

2026021521393960576037.mp4

20260215214119487562063.mp4

20260215214212755185244.mp4



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन