मध्य प्रदेश भिंड रौन बायपास स्थित जेतपुरा चौराहे पर शॉर्ट सर्किट के चलते एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर निवासी राममिलन परिहार ने बताया कि उनकी दुकान रौन बायपास जेतपुरा चौराहे पर स्थित है। शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग भड़क उठी, जिससे दुकान में रखा लगभग 2 लाख रुपये का सामान जल गया।
आग में नमकीन, मसाले, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतलें, दो डीप फ्रीजर तथा फर्नीचर पूरी तरह से नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।
सूचना पर पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। देखे विमलेश की रिपोट
20260215203512810876703.mp4


