EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महाशिवरात्रि पर कुंदौरा महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 43 55
    15 Feb 2026 20:32 PM



उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर 

प्रयागराज के हंडिया तहसील अंतर्गत धनुपूर क्षेत्र में स्थित प्राचीन कुंदौरा महादेव धाम में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच रहे हैं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दर्शन कर रहे हैं। और वहीं पर 
भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एसीपी हंडिया शेषधर पांडे और थाना प्रभारी सराय ममरेज अतुल कुमार मिश्रा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं। और वहीं पर 
महामंडलेश्वर नैना नंद गिरी ने कहा कि हिंदू धर्म सदैव आगे बढ़ने वाला धर्म है और यहां की सुरक्षा व्यवस्था सराहनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर सालों के अपेक्षा इस बर  जिस तरह से प्रशासन ने पूरा मेला परिसर को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से मेला संपन्न कराया गया है ऐसी व्यवस्था पहले कभी नहीं हुआ था और पुलिस प्रशासन की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है और इस अवसर पर प्रतापपुर विधानसभा 257 के भावी प्रत्याशी गरुड़ पांडे, विश्व हिंदू परिषद दुर्गेश शुक्ला अशोक तिवारी (पूर्व प्रधान मर्रो), हरिप्रसाद मिश्रा (प्रधान कुंदौरा), महादेव अभिषेक तिवारी, बालकृष्ण तिवारी (मेला प्रबंधक), काशीनाथ शुक्ला, आशीष यादव, जवाहरलाल गोड एवं जितेंद्र पांडे ‘लल्लू’ सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्थानीय ग्रामवासियों और मंदिर समिति के सहयोग से महाशिवरात्रि का यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया                                                                                      देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट  

20260215202433533752531.mp4

20260215202537102555787.mp4

20260215202630572136332.mp4

20260215202713481374376.mp4

20260215202811464163726.mp4

20260215202932659612027.mp4

20260215203016282174116.mp4

20260215203046334781715.mp4

20260215203110377566402.mp4



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन