फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कारागार प्रतापगढ़ के चिकित्सालय प्रांगण में जेल अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में विधि-विधानपूर्वक शिवलिंग की स्थापना की गई। इसके पश्चात भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समस्त बंदियों ने श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूजा-अर्चना एवं कीर्तन से कारागार परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में परिवर्तित हो गया। कारागार प्रशासन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मसंयम तथा नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। प्रशासन द्वारा सुधारात्मक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से बंदियों के पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
