EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बाबा के जयघोष के मध्य महाशिवरात्रि पर दर्शन पूजन को उमड़े श्रद्धालु
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 55
    15 Feb 2026 18:46 PM



पुलिस व प्रशासन के साथ स्वयंसेवकों ने व्यवस्था की संभाली कमान

बाबा घुइसरनाथ धाम मे महाशिवरात्रि पर दर्शन पूजन करने को उमड़े श्रद्धालु

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज प्रतापगढ़। महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा घुइसरनाथ धाम की नगरी में आधी रात से ही शिवभक्तों का संगम सई छोर से मंदिर द्वार तक इकटठा होने लगा। बाबा की नगरी रात दो बजे से देर शाम तक हर हर महादेव तथा बोल बम के शंखनाद से गूंजती रही। आधी रात के बाद जैसे ही बाबा का मुख्य कपाट खुला श्रद्धालु जलाभिषेक व दर्शन पूजन को उमड़ पड़े। रैनबसेरा कर रहे श्रद्धालु भोर में ही गंगा सरोवर तथा सई में स्नान कर मंदिर मार्ग पर जल लेकर दर्शन को आतुर दिखे। शिवभक्तों के दर्शन पूजन को लेकर लालगंज एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा तथा पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष मिश्र, सांगीपुर एसओ गौरव त्रिवेदी, फतनपुर एसओ मनीष त्रिपाठी, लालगंज कोतवाल आलोक कुमार, उदयपुर एसओ प्रदीप कुमार के साथ कई थानों की फोर्स व्यवस्था में डटी दिखी। दोपहर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी वृंदावन राय भी शांति व्यवस्था की देखरेख के लिए बाबा धाम पहुंचे। लालगंज से सांगीपुर तक वाया घुइसरनाथ धाम का हाइवे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। लालगंज से बाबा धाम के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहन डभियार इण्टर कालेज के सामने पार्क कराए गये। अमेठी, सुल्तानपुर तथा सांगीपुर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को देउम चौराहे पर पार्क कराए गए। स्थानीय अंचल के सई पार श्रद्धालुओ से बाबा धाम के बने दोनों पैदल सेतुओं को खचाखच भरा देखा गया। मेला परिसर में विकास प्रदर्शनी को भी देखने में लोगों को जुटे देखा गया। अस्थायी चिकित्सालय में भी मेडिकल टीम सेवारत दिखी। मेला क्षेत्र को प्रशासन ने शनिवार की रात से ही सीसी कैमरे की निगरानी में ले रखा था। धाम में कई स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ लोगों को भण्डारे के आयोजन में भी श्रद्धालुओं की सेवा करते देखा गया। पूरे धाम मे पुलिस तथा पीएसी के साथ महिला पुलिस बिंग व पुलिस की खुफिया एजेंसी को हाई अलर्ट मे देखा गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन