महाशिवरात्रि पर दर्शन की प्रतीक्षा करते राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व विधायक मोना
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने डॉ0 विजयश्री सोना व राघव मिश्र के साथ सुबह करीब पौने दस बजे बाबा धाम पहुंचे। मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्रा मोना ने कुछ देर रूक कर अपनी बारी की प्रतीक्षा की। इसके बाद दोनों नेता श्रद्धालुओं के बाबा के जयघोष के बीच दर्शन करने गर्भगृह पहुंचे। यहां सांसद प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना ने बाबा को बेल पत्र, दूध, दही, धतूरा, अक्षत, पुष्प समर्पित कर जलाभिषेक किया। विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना की वीआईपी सुरक्षा को लेकर बाबा धाम में पुलिस व प्रशासन को भी हाईअलर्ट में देखा गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
