कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने बाबा धाम में सुदीर्घ विकास की मजबूती का जताया संकल्प
सदभावना सभा को संबोधित करते राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी साथ में विधायक मोना
बाबा घुइसरनाथ जी का दर्शन पूजन करते सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। महाशिवरात्रि पर बाबा घुइसरनाथ धाम मे इक्तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव की शुरूआत सुबह सदभावना सभा से हुई। प्रख्यात भजन गायक श्रीराम द्विवेदी संदीप के दल ने भगवान शिव की आराधना के सुर को सई किनारे प्रवहमान बनाया। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना की मौजूदगी में देश की एकता एवं अखण्डता तथा सम्प्रभुता की मजबूती का सामूहिक संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बाबा घुइसरनाथ जी के प्रति श्रद्धा भाव हमें लोक कल्याण व सामुदायिक विकास की सतत प्रेरणा दिया करती है। उन्होने कहा कि भक्ति तथा विकास के संगम में रामपुरखास की सर्वश्रेष्ठता की चमक बढ़ती रहेगी। उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सौहार्द को सदैव बाबा धाम से इस महोत्सव से प्रेरणा मिलती आ रही है। सभा की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि बाबा घुइसरनाथ जी की छत्रछाया में रामपुरखास में सभी की सुरक्षा व सम्मान के साथ विकास के अवसर की समानता मजबूत रहेगी। उन्होने क्षेत्र के सुदीर्घ विकास का संकल्प जताते हुए राष्ट्रीयता के प्रति समर्पण का लोगों से संकल्पबद्ध होने का आहवान किया। विशिष्ट अतिथि प्रो0 डॉ0 विजयश्री सोना रहीं। स्वागत भाषण विधायक पुत्र राघव मिश्र ने दिया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल व आभार प्रदर्शन सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने किया। सदभावना सभा का संयोजन प्रधानाचार्य डॉ. अमिताभ शुक्ल एवं आशीष उपाध्याय, रोहित शुक्ल, जेपी पटेल ने किया। इस मौके पर लालगंज प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, दृगपाल यादव, रामबोध शुक्ल, जगदीश नारायण मिश्र, महासचिव रवीन्द्र मिश्र, रामकृपाल पासी, आशुतोष मिश्र, बृजकिशोर तिवारी, छोटेलाल सरोज, अशोकधर द्विवेदी, पप्पू तिवारी, सभासद दारा सिंह, आशीष जायसवाल, त्रिभु तिवारी, मुरलीधर तिवारी, दिनेश मिश्र, बृजेश द्विवेदी, विकास मिश्र, नन्हें पाण्डेय आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
