फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज थाना मुजरिया पुलिस द्वारा बाबू हसन पुत्र मुन्नवर शाह निवासी काशीराम कालोनी कस्बा व थाना दातागंज जनपद बदायूँ पवन शर्मा उर्फ बन्दूक पुत्र रामपाल शर्मा निवासी ग्राम घिलोर थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ को मन्दिर से चोरी किये गये 32 अदद छोटे बडे पीतल के घन्टे, 5250 रु0 नगद व एक अदद मोटर साईकिल UP 24 D 5982 के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
विवरण- थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम चन्दौरा के मन्दिर से घन्टो की हुई चोरी के सम्बन्ध में थाना मुजरिया अभियोग उपरोक्त के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक मुजरिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गश्त के दौरान अभियोग से संबंधित 02 व्यक्तियों 1.बाबू हसन पुत्र मुन्नवर शाह निवासी काशीराम कालोनी कस्बा व थाना दातागंज जनपद बदायूँ 2. पवन शर्मा उर्फ बन्दूक पुत्र रामपाल शर्मा निवासी ग्राम घिलोर थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ को उझानी को जाने वाले हाईवे किनारे बने हाट मुक्स प्लान्ट से पकड़ लिया गया । बाबू हसन पुत्र मुन्नवर के कब्जे से एक मोटर साइकिल बजाज बाक्सर रंग सिलवर मिला तथा दूसरे व्यक्ति पवन शर्मा पुत्र रामपाल शर्मा के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में रखे छोटे-बडे पीतल के 32 अदद घन्टे बरामद घन्टे एक मोटर साइकिल व रूपयो प्राप्त हुये। पूछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा थाना क्षेत्र बिसौली व थाना क्षेत्र वजीरगंज के मन्दिरों से घन्टे चोरी करना स्वीकार किया है गिरफ्तार अभियुक्तगण पेशेवर शातिर अपराधी है जो चोरी करके सामान बेच धन लाभ प्राप्त करते है । रिपोर्ट शिव ओम 151082090
