EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जेवरात छुड़ाने गयी महिला की पिटाई, दुकानदार पर लूट व जान से मारने की धमकी का आरोप
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 44 54
    15 Feb 2026 18:24 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद में कस्बे के मोहल्ला रामगढ़ी निवासी एक महिला ने कस्बे के एक ज्वेलर्स दुकानदार पर गहने हड़पने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने करीब दो वर्ष पूर्व अपनी जरूरत के चलते कस्बा जहांगीराबाद स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर 11 हजार रुपये में अपने सोने के कुंडल, एक अंगूठी (कुल वजन करीब 12 ग्राम) तथा एक जोड़ी चांदी की सेफ्टी पायल (करीब 8 तोला) गिरवी रखी थी। पीड़िता का कहना है कि वह समय-समय पर ब्याज की रकम जमा करती रही, लेकिन पूरी राशि न चुका पाने के कारण गहने छुड़ा नहीं सकी।
आरोप है कि 8 फरवरी 2026 को जब वह अपने बहनोई के साथ गहने छुड़ाने दुकान पर पहुंची तो दुकानदार ने रजिस्टर न मिलने का बहाना बनाकर दो दिन बाद आने को कहा। इसके बाद 11 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे जब पीड़िता अपनी बहन और बहनोई के साथ दोबारा दुकान पर पहुंची, तो दुकानदार ने कथित रूप से यह कहकर गहने देने से इंकार कर दिया कि सामान गल चुका है।
पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर दुकानदार और उसके परिजनों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले में पीड़िता, उसकी बहन और बहनोई घायल हो गए। बहनोई को सिर में गंभीर चोट लगने पर मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट - सुनील कुमार151044750



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन