EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कलश यात्रा के उपरांत नवदेश्वर मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 43 54
    15 Feb 2026 18:18 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद नगर के दिल्ली गेट पुलिस चौकी के निकट नवनिर्मित नवदेश्वर मन्दिर में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर धूमधाम से शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इससे पूर्व पूरे नगर में भगवान की प्रतिमाओं को भ्रमण कराया गया। इस मौके पर सांसद डॉ भोला सिंह,नपा अध्यक्ष किशनपाल लोधी भी मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से पूर्व सभासद, हरीश सिसौदिया, डॉ रवि राणा, गौरव सिसौदिया, नवरत्न सैनी, संजय सैनी ने डॉ भोला सिंह किशनपाल सिंह का पटका पहनाकर स्वागत किया। धार्मिक अनुष्ठानों, वैदिक मंत्रोच्चार व होम हवन कर विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई।
रविवार की सुबह महाशिवरात्रि के अवसर पर नवदेश्वर मन्दिर पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन विशाल पूजा का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान कि प्रतिमाओं की नगर भ्रमण यात्रा मन्दिर से शुरु होकर रामगढ़ी, प्रेमनगर, औरंगाबाद बस स्टैंड, अहार बाईपास, अनूपशहर बाईपास, पुख्ता बाजार होते वापस मन्दिर पर आकर संपन्न हुई। इस यात्रा में सैकड़ों की तादाद में महिलाएं कलश सिर पर लेकर चल रही थीं। मार्ग में जगह जगह इस यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि 16 फरवरी की शाम मंदिर परिसर में ही सुंदरकांड पाठ, आरती एवं 56 भोग का कार्यक्रम संपन्न होंगे।
इस पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद जहांगीराबाद की सभासद अंजलि सिसौदिया, चौकी प्रभारी ऋषिपाल सिंह,आनन्द कुमार, एसआई अंकुर गुप्ता,कैलाश सैनी,मनोज गुप्ता, रोबिन चौधरी,रिंकू राणा,गोपाल लोधी आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन