फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में लगने वाले वार्षिक मेले के दौरान ग्रामवासियों द्वारा पिछले लगभग 20 वर्षों से सेवा भाव की अद्भुत परंपरा निभाई जा रही है। मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ग्रामीणों द्वारा रात्रि में चाय, जलपान एवं आयुषद (फलाहार) की व्यवस्था की जाती है।
रात के समय दर्शन कर लौट रहे यात्रियों को गर्म चाय और जलपान मिलने से ठंड से राहत मिलती है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होती है। ग्रामवासी बिना किसी स्वार्थ के लगातार वर्षों से यह सेवा कार्य करते आ रहे हैं, जो क्षेत्र में आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण है।
इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से सौरभ सिंह, बचानू सिंह, रमेश सिंह, मोंनटी पांडे, राजन पांडे, प्रवीन, अमरेंद्र, संदीप, सनी, गोलू दुबे, शुभम पांडे, देव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, विश्वास, भोला सिंह, शुभम बाबू, मंजीत, नैनो, अजीत सिंह, अजय सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सहित अन्य ग्रामवासियों ने सक्रिय सहयोग किया।
ग्रामवासियों की यह सेवा भावना श्रद्धालुओं के लिए न केवल सुविधा प्रदान करती है, बल्कि मेले की गरिमा को भी बढ़ाती है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
