EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिव ध्वजारोहण व प्रसाद वितरण संपन्न
  • 151170379 - AJAY KUMAR 54 65
    15 Feb 2026 17:30 PM



मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)।
महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026, रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुहम्मदाबाद गोहना शाखा द्वारा त्रिमूर्ति शिव जयंती (महाशिवरात्रि) के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय शाखा स्थित अव्यक्त फरिश्ता भवन में परमात्मा शिव का स्मरण करते हुए शिव ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को जीवन में सच्चे सुख, शांति, आनंद तथा तनावमुक्त और व्यसनमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देना रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधक एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन परम राजयोगिनी ब्रह्मचारिणी गोमा दीदी जी, संचालिका—मुहम्मदाबाद गोहना द्वारा किया गया। उन्होंने आध्यात्मिक जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए राजयोग के माध्यम से मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
आयोजन सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ और पूरे वातावरण में भक्ति, शांति व आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया गया। रिपोट - अजय कुमार 151170379



Subscriber

188494

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन