EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिले के मेंहदावल में शिवरात्रि के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक के साथ पूजन-अर्चन किया
Link
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 43 55
    15 Feb 2026 16:11 PM



यूपी संतकबीरनगर जिले  के मेंहदावल में शिवरात्रि के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक के साथ पूजन-अर्चन किया। हर-हर महादेव के जयकारे से जयकारे से गूंजते रहे।

सबसे अधिक भीड़ महाभारत कालीन मेंहदावल मंदिर में हुई। यहां देर रात से ही पूजन अभिषेक शुरू हो गया। वहीं जिले के अन्य शिव मंदिरों में भी भोर से अभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। मेंहदावल के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।  मेंहदावल मंदिर पर शनिवार की रात होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ आने लगी। यहां पर गैर जिलों से भी बसों व अन्य साधनों से लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे।

सुबह लोग अपने अपने घरों में स्नान करने के बाद जलाभिषेक के लिए कतार में लगने लगे। मंदिर परिसर हर हर महादेव, बम भोले के जयकारों से गूंजने लगा। मध्य रात्रि के बाद पूजन अर्चन के बाद अभिषेक के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए। उसके बाद श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भोर होने के साथ ही भीड़ बढ़ती गई। सुबह दस बजे तक लगभग पचास हजार से अधिक लोगों के दर्शन करने का अनुमान लगाया गया। अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। वहीं जिले के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल के पास शिवमंदिर, हाइडिल कालोनी, तितौवा शिव मंदिर, मड़या काली मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मेंहदावल के कुबेरनाथ, झारखंडी, पंचमुखी, रक्षानाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन का किया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पूजा-पाठ कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए अभिषेक कर भगवान आशुतोष का आशीर्वाद लिया। अक्षत, पुष्प, बेलपत्र, धूप, दीप व पवित्र जल के साथ घर से आए श्रद्धालुओं ने परिसर स्थित भगवान नंदेश्वर, मां पार्वती व अन्य देवी-देवताओं का भी पूजन अर्चन किया।

वहां पर एस ओ सुरेंद्र सिंह, एस आई संजय वर्मा, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह, आनंद दुबे, महिला कांस्टेबल, अनामिका सिंह, मंजू निषाद ,अनुराधाभरती,कांस्टेबल दीपक सिंह, मुकेश यदव, धीरेंद्र प्रताप सिह और पुजारी अभय गोस्वामी भी मौजूद रहे। देखे संतकबीर नगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट 

20260215160437462262377.mp4

2026021516055831916142.mp4

20260215160821072262102.mp4



Subscriber

188494

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन