EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महाशिवरात्रि पर शिव मूर्ति हटाने को लेकर हंगामा
  • 151045604 - SARVENDRA KUMAR 54 66
    15 Feb 2026 15:48 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यू. पी.
बिजनौर के नाईपुरा गांव में महाशिवरात्रि की तैयारी के दौरान चामुंडा देवी मंदिर से शिव मूर्ति हटाए जाने पर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन मूर्ति हटाई,जबकि पुलिस का कहना है कि नई परंपरा स्थापित करने का प्रयास था। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की तैयारी के दौरान पुलिस ने गांव नाईपुरा में चामुंडा देवी मंदिर में रखी जा रही शिव मूर्ति को जबरन हटा दिया। हंगामे के बीच घटना से आहत ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है यदि एक सप्ताह के भीतर चामुंडा देवी मंदिर में हटाई गई शिव मूर्ति को स्थापित नहीं कर गया तो विरोध में मतांतरण के साथ गांव से पलायन किया जाएगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्र के गांव नाईपुरा में मुस्लिम समाज के साथ-साथ पाल एवं वाल्मीकि आदि समाज के लोग रहते हैं। गांव के अंदर लगभग 40 वर्ष पुराना चामुंडा देवी मंदिर है। जिसमें मां दुर्गा,शिव परिवार की मूर्तियां है। ग्रामीण शनिवार की रात चामुंडा देवी मंदिर में स्थापित पुरानी हो चुकी शिव मूर्ति की मरम्मत कराने के बाद उसे चामुंडा देवी मंदिर में पुनः स्थापित कर रहे थे। इस बीच सजातीय पक्ष के राकेश के स्वजन ने चामुंडा देवी मंदिर में शिव मूर्ति रखे जाने का विरोध करते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी।जिसके चलते सीओ देश दीपक चांदपुर, प्रभारी निरीक्षक जय भगवान पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों द्वारा चामुंडा देवी मंदिर में रखी गई शिव मूर्ति को हटवा दिया और उक्त मूर्ति को पड़ोसी राजेश के घर बोगी में रखकर पन्नी ढककर रखवा दिया। जिसके परिणाम स्वरूप मूर्ति हटाने को लेकर काफी देर तक हंगामा रहा। दूसरे पक्ष के तेजपाल, सुरेश, नरपाल, संजय पाल, संतराम, संदीप, प्रीतम, मलखान व प्रदीप आदि ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका को लेकर गहरा आक्रोश जताया। मामले में रविवार को मौजूद ज्योति, भागेश देवी, तारो देवी, मंजू देवी, क्रांति, नरेश देवी, गुड्डी, महेंद्री,संजय पाल,कपिल व जगरूप आदि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से हमसाज होकर उनकी से मूर्ति को जबरन हटाया है। जबकि यहां 40 वर्ष से उक्त मंदिर पर जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना होती आ रही है।वह क्षतिग्रस्त शिव मूर्ति को ठीक कराने के बाद उसे चामुंडा देवी मंदिर में पुनः स्थापित कर रहे थे। उनका कहना था कि यदि एक सप्ताह के भीतर चामुंडा देवी मंदिर से हटाई शिव मूर्ति को दोबारा स्थापित नहीं कराया गया तो वह मतांतरण करने के साथ गांव से पलायन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। रिपोट - सर्वेन्द्र कुमार 151045604



Subscriber

188494

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन