फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अन्तू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में वांछित दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना अन्तू के निरीक्षक शुभनाथ साहनी के नेतृत्व में उप निरीक्षक गौतम बनर्जी, उप निरीक्षक अमीरुद्दीन, हेड कांस्टेबल ऋषिकेश यादव, महिला कांस्टेबल प्रीति सिसोदिया, कांस्टेबल अंकित कुमार व चालक कांस्टेबल सोनू विश्वकर्मा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वारंट सेशन केस संख्या 42/2025 राज्य बनाम शिवशंकर वर्मा, अ0सं0 606/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित दो वारण्टी अभियुक्तों को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक धोबी पुत्र सुन्दरलाल (उम्र 46 वर्ष) निवासी ग्राम कपासी थाना अन्तू तथा शिवशंकर वर्मा पुत्र सोमई (उम्र 32 वर्ष) निवासी ग्राम जोगीपुर थाना अन्तू शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे, जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
