यूपी के प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूगंज बाजार में बड़ा हादसा हो गया। बाबूगंज स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने हाईमास्ट लाइट का पोल खड़ा किया जा रहा था। इसी दौरान पोल अचानक असंतुलित होकर शहर की ओर जा रही क्रेटा कार पर गिर पड़ा। हादसे में कार चला रहे सपा नेता लालबहादुर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही अंतू थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही और क्राइम प्रभारी शुभनाथ साहनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान न तो ट्रैफिक रोका गया था और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। इसी लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260215133849387767825.mp4
20260215133858618812831.mp4