EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दुपट्टे के फंदे पर झूली नवविवाहिता, तीन साल के मासूम को छोड़ गई मां
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 66
    15 Feb 2026 12:14 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया

यूपी, गोरखपुर।  एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग गांव में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महज 24 वर्ष की नवविवाहिता ने घर के भीतर छत पर बने किचन में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं तीन साल का मासूम बेटा मां की ममता से हमेशा के लिए वंचित हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर बुजुर्ग निवासी विजय चौरसिया की पत्नी अनिता देवी ने शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना से कुछ देर पहले अनिता ने अपनी सास सुभावती देवी को तीन वर्षीय पुत्र आर्यन के साथ खेत में घूमने भेज दिया था। उस समय पति विजय चौरसिया शटरिंग का काम करने गए थे, जबकि ससुर मुन्ना लाल चौरसिया सब्जी मंडी में थे।
दोपहर करीब 12 बजे सास बच्चे को लेकर घर लौटीं और उसी दौरान ससुर भी सब्जी मंडी से वापस आए। जब भोजन देने के लिए सास छत पर बने किचन में पहुंचीं तो बहू को सीमेंट सीट के पाइप से दुपट्टे के फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ससुर ने तत्काल अनिता को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर वापस लाया गया।
घटना की सूचना पाकर करीब 1.30 बजे पति भी घर पहुंचा। ग्रामीणों ने सोनबरसा पुलिस चौकी को सूचना दी। एम्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
इधर, सूचना मिलने पर मायके पक्ष भी गांव पहुंच गया और अनिता की हत्या किए जाने तथा दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। बताया गया कि अनिता की शादी चार वर्ष पूर्व पिपराइच क्षेत्र के वन कटिया गांव में हुई थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की सच्चाई सामने आ सकेगी। गांव में इस घटना को लेकर गहरा शोक और कई सवाल पसरे हुए हैं—क्या यह आत्महत्या थी या किसी साजिश का नतीजा? रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन