EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या, तीन माह का मासूम हुआ अनाथ
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    14 Feb 2026 19:34 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी‌।चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परानापुर कादीपुर कला स्थित प्रजापति बस्ती में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव निवासी अनुराग उर्फ धर्मेंद्र, जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात थे, उनकी पत्नी पूर्मा कुमारी (उम्र 25 वर्ष) ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। सास कलावती देवी खेत में काम करने गई थीं। पूर्मा कुमारी की शादी फरवरी 2025 में चंदौली जनपद के त्रीपाठ गांव में हुई थी। दंपति का एक तीन माह का मासूम बेटा है, जो अब मां के साये से वंचित हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे Deen Dayal Upadhyay Hospital रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
घटना के बाद से मां कलावती देवी और तीन माह के मासूम बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188492

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन