बानमोर द न्यू एरा कॉन्वेंट स्कूल द्वारा मातृ पितृ पूजन दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें 400 से अधिक माता-पिताओं का नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा चंदन का तिलक लगाते हुए फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया।तथा संचालन सुनील सर द्वारा किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जो काफी प्रशंसनीय रही। विद्यालय संचालक माखन सर ने अपने उद्बोधन बताया कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कारौ का होना भी बहुत जरूरी है। हर माता-पिता को चाहिए कि अब वह अपने बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी दें जिससे कि वे देश का एक अच्छा नागरिक बने। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अनेक विज्ञान प्रदर्शनीयौ का भी आयोजन किया । कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापक रवि दीक्षित रिंकू सर ज्योति बहन वैष्णो मिश्रा संध्या सोनम रजक शिवानी निधि दीपिका सहित नगर के अनेक गण मानय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संचालक माखन सर तथा रवि दीक्षित द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरस्कार वितरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
20260214191901686318236.mp4
20260214191912889125430.mp4
20260214191931660783166.mp4
20260214191957256662801.mp4
