EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मारकंडेय महादेव में महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीआईजी ने किया निरीक्षण
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 1
    14 Feb 2026 19:23 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र कैथी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में डीआईजी आलोक प्रियदर्शी ने मंदिर परिसर और घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और घाटों की साफ-सफाई का जायजा लिया। डीआईजी ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले महाशिवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी।
वहीं कैथी के ग्राम प्रधान अजय यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से महाशिवरात्रि को लेकर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया है और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
इस अवसर पर चौबेपुर थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार एवं कैथी चौकी प्रभारी अनिल कुमार चंदेल अपने पूरे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188493

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन