EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सुखदेव पहलवान क्षेत्रीय स्टेडियम में शनिवार को मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न
  • 151170379 - AJAY KUMAR 43 65
    14 Feb 2026 18:24 PM



मुहम्मदाबाद गोहना। आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान क्षेत्रीय  स्टेडियम में शनिवार को सम्पन्न मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड क्षेत्र की छात्राओं मृणाल मंजरी और मानसी की जोड़ी ने  बैडमिंटन डबल में परचम फहराते हुए मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में आजमगढ़ मऊ और बलिया जनपद के चैंपियन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । इसी क्रम में मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर की छात्रा मृणाल मंजरी  और कंपोजिट विद्यालय  देवरिया बड़ी की छात्रा मानसी की जोड़ी ने आजमगढ़ की विपक्षी  खिलाड़ियों की जोड़ी को 21-16  से मात देकर मंडल में चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल के डीआईजी ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र के ही कंपोजिट विद्यालय वलीदपुर के छात्रों ने एकांकी प्रतियोगिता में मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। चैंपियन खिलाड़ी आगामी 26 से 28 फरवरी तक अयोध्या के डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । मंडल रैली में विकासखंड क्षेत्र के दो विद्यालयों  के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खंड शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने चैंपियन छात्रों के साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक और  अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके प्रयास की सराहना किया है। दोनों स्कूल के छात्रों की सफलता पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शशि भूषण राय ,स्वतंत्र श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, मदन सिंह, राजेश राम, विजय कुमार सिंह, सीमा सिंह,  आशीष कुमार सहित अन्य अध्यापकों ने बधाई  दिया है। रिपोट - अजय कुमार  151170379



Subscriber

188503

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन