EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अजय गणपति कुम्भार होंगे उधम सिंह नगर के नए कप्तान, मणिकांत मिश्रा को अभिसूचना की कमान
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    13 Feb 2026 19:58 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड देहरादून/रुद्रपुर: उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा और प्रांतीय पुलिस सेवा के 20 उच्चाधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव उधम सिंह नगर जिले में हुआ है, जहाँ अब अजय गणपति कुम्भार को जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह चम्पावत में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।

​जिले की कमान संभाल रहे मणिकांत मिश्रा को अब पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रदीप कुमार राय को पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी के पद पर नई तैनाती दी गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उधम सिंह नगर के वर्तमान एसएसपी मणिकांत मिश्रा के स्थान पर अब अजय गणपति कुम्भार जिले की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और महाशिवरात्रि की सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए नए एसएसपी जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।

​इस सूची में अन्य बड़े नामों में निवेदिता कुकरेती को आईजी एसडीआरएफ और प्रहलाद नारायण मीणा को डीआईजी सतर्कता बनाया गया है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल अब देहरादून की कमान संभालेंगे, जबकि देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। चम्पावत की जिम्मेदारी अब रेखा यादव को सौंपी गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को अविलंब कार्यभार ग्रहण कर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188487

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन