EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रुद्रपुर सावधान: महाशिवरात्रि और VVIP मूमेंट को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, घर से निकलने से पहले ये रूट देख लें
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    13 Feb 2026 19:36 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड रुद्रपुर। महाशिवरात्रि की कांवड़ यात्रा और शहर में प्रस्तावित VVIP कार्यक्रम को देखते हुए रुद्रपुर पुलिस ने 14 फरवरी के लिए कड़ा ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। इस दिन काशीपुर से किच्छा तक का हाईवे पूरी तरह वन-वे रहेगा, जिसमें एक तरफ शिवभक्तों का हुजूम चलेगा और दूसरी तरफ से यातायात निकाला जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए पार्किंग के अलग-अलग घेरे बनाए गए हैं। रामपुर की ओर से आने वाले वाहनों को ए.एन. झा इंटर कॉलेज में जगह दी गई है, जबकि काशीपुर, नैनीताल और किच्छा की तरफ से आने वाली गाड़ियाँ मोदी मैदान में पार्क होंगी।

​शहर के भीतर यातायात को सुचारू रखने के लिए काशीपुर रोड से आने वाली भीड़ को अग्रसेन चौक और नैनीताल-किच्छा की ओर से आने वालों को DD चौक या महाराजा पैलेस पर उतारा जाएगा, जिसके बाद खाली वाहन पार्किंग की ओर रवाना होंगे। डाक कांवड़ के लिए गाबा चौक और तीन पानी किच्छा बाईपास का रूट तय किया गया है। सबसे अहम बदलाव वीआईपी रोड शो को लेकर है, जिसके तहत इंदिरा चौक से DD चौक तक के इलाके को 'जीरो जोन' घोषित किया गया है; यहाँ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रामपुर से आने वाले ट्रैफिक को ब्लॉक रोड से काशीपुर बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही, रोडवेज बस अड्डे का गांधी पार्क वाला गेट सुबह से कार्यक्रम की समाप्ति तक बंद रहेगा। प्रशासन ने सभी से इस बदले हुए रूट का पालन करने की अपील की है ताकि शहर की व्यवस्था बनी रहे। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188487

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन