EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मनरेगा को कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 66
    13 Feb 2026 18:59 PM



यूपी प्रतापगढ़। भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर एवं समाप्त करने के प्रयासों के विरोध में शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 45 दिवसीय अभियान के अंतर्गत आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेत्तृत्व में 10 km की विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। पदयात्रा पूर्वाह्न 10:15 बजे कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुज़री। इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं एवं चौपाल आयोजित कर आमजन को मनरेगा के महत्व तथा इसके माध्यम से ग्रामीणों को मिलने वाले रोजगार के अधिकार की जानकारी दी गई। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी एवम संगठन सृजन अभियान के जिला कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के जीवन-निर्वाह का आधार है और इसे समाप्त करने का कोई भी प्रयास कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बशीर पहलवान ने संयुक्त रूप से कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के सम्मान और अधिकार से जुड़ा हुआ कानून है। जिला महासचिव संतोष सिंह एवं जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक एवम शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हम सभी कांग्रेस जन सड़क से लेकर संसद तक जन आंदोलन के माध्यम से सरकार को घेरने का काम करेंगे। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260213185815362601618.mp4

20260213185820237546212.mp4

20260213185823926628172.mp4

20260213185829737580822.mp4



Subscriber

188487

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन