EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शुभाशीष समारोह में उत्साहित दिखे छात्र - छात्राएँ
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 76
    13 Feb 2026 18:40 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद के प्रह्लाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में द्वादश के भैया - बहनों का शुभाशीष कार्यक्रम (विदाई कार्यक्रम) बड़े हर्षोल्लास से आयोजित किया गया।

 दिनांक 13 फरवरी 2025 दिन - शुक्रवार को विद्यालय में द्वादश के भैया बहनों के भव्य शुभाशीष कार्यक्रम (विदाई कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बंधु अरविन्द कुमार, प्रधानाचार्य योगेश कुमार शिशोदिया व प्रबंधक पवन वार्ष्णेय, बाल शिक्षा समिति के मंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा जी, बाल शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर नीरज अग्रवाल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर/खण्ड प्रचारक पुष्पेंद्र ने मां सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कक्षा ग्यारवी के भैया बहनों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा अन्य मनमोहक खेलों का भी प्रदर्शन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार प्रधानाचार्य (आई.पी.पी.जी. कॉलेज बुलंदशहर) व दीपक कुमार यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर (आई.पी.पी.जी. कॉलेज बुलंदशहर) ने सभी भैया - बहनों को अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए सभी से हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा जीवन में सफल होने के गुरु मंत्र देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। विद्यालय के आचार्य नरेन्द्र कुमार शर्मा प्रवक्ता भौतिक विज्ञान व उप प्रधानाचार्य विनय कुमार अग्रवाल ने सभी भैया - बहनों को अपना आशीर्वाद दिया तथा कक्षा बारहवीं के भैया - बहिनों ने भी अपने अनुभव साझा किये और प्रधानाचार्य, आचार्य बन्धु - बहिनों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत करते हुये भावुक हुये । अंत में प्रधानाचार्य योगेश कुमार शिशोदिया ने आंगतुक अतिथि का आभार व्यक्त करते हुये भैया - बहनों को प्रेरणादायी उदबोधन व अपना आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम का संचालन बहिन गीत, पलक, व निराली (कक्षा ग्यारवी) ने किया तथा छायाचित्रण आचार्य राजकुमार, ने किया। इस संपूर्ण आशीर्वाद कार्यक्रम में सभी आचार्य बंधुओं व आचार्या बहिनों का पूर्ण सहयोग रहा । रिपोर्ट -सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188487

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन