EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ICAI कॉमर्स ओलंपियाड में ऑल इंडिया रैंक 43 प्राप्त कर मथुरा जनपद एवं विद्यालय का किया नाम रोशन
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 34 65
    13 Feb 2026 16:49 PM



विद्याभारती विद्यालय कृष्ण चन्द्र गान्धी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज माधव कुंज मथुरा के इंटरमीडिएट छात्र कृष्णकांत ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ICAI कॉमर्स ओलंपियाड में ऑल इंडिया रैंक 43 प्राप्त कर मथुरा जनपद एवं विद्यालय का किया नाम रोशन। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एवं वित्तीय सलाहकार श्री समीर बंसल एडवोकेट ने छात्र को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस तरह की प्रतिस्पर्धा वाली ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताओं में सहभाग करने से छात्र का सर्वांगीण विकास,कौशल में सुधार और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा जीवन में चुनौती लेने,लक्ष्य निर्धारित करने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है और ये प्रतियोगिताएं न केवल

आत्म-मूल्यांकन का अवसर देती है, बल्कि नवाचार,उत्पादकता और जीवन में आगे बढ़ने की नई दिशा भी प्रदान करती है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने छात्र को बधाई देते हुए बताया कि यह छात्र की लगन और मेहनत का ही प्रतिफल हैं। प्रतिस्पर्धा के बिना कोई भी बेहतर नहीं हो सकता।एक दूसरे से आगे निकलने की निरंतर होड़ सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए बेहतर बनाती है। साथ ही उन्होंने बताया कि छात्र को ICAI संस्था द्वारा छात्र का आर्थिक सहयोग एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राजीव पाठक, विनय कुमार, केशव सिंह, सोम कुमार, उमेश शर्मा, लोकेश अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार, निधीश अग्रवाल, महेश चन्द्र शर्मा, मुनेश कुमार, सीताराम बघेल, सुरेश कुमार, अमृत सिंह, विजय शर्मा, रविन्द्र प्रताप सिंह, हेमन्त कुमार, जगवीर सिंह, विजयपाल सिंह, टीकाराम शर्मा, नवीन सक्सेना, बलराम शर्मा, हितेश कुमार सिंह, दिव्या गुप्ता, डॉ.दीप्ति तिवारी, पिंकी रानी, काजल भारद्वाज, रितु गौड़,  मनीषा दास. योगेश कुमार, अभिलाष गौतम, रघुराज सिंह, अनिल कुमार शर्मा, मनोज कुमार, राम कुमार, कुमरपाल, सूरजपाल सिंह, अनीता यादव आदि ने छात्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188490

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन