EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एस्कॉट फार्म प्रकरण: साक्ष्य जुटाने के लिए जिलाधिकारी ने याचिकाकर्ताओं को दिया 15 दिन का समय
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    12 Feb 2026 19:59 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड रुद्रपुर। माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर की तहसील काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एस्कॉट फार्म भूमि से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाओं पर आदेश पारित किए गए हैं। इन आदेशों के अनुपालन में याचिकाकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में अलग-अलग प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिन पर बुधवार, 11 फरवरी को सुनवाई की गई।

​सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से अनुरोध किया कि उन्हें प्रकरण से संबंधित आवश्यक अभिलेख और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाए। जिलाधिकारी ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए 11 फरवरी से 15 दिन की मोहलत प्रदान की है। याचिकाकर्ता अपने मामले से जुड़े साक्ष्य और दस्तावेज जिला कार्यालय ऊधम सिंह नगर के कक्ष संख्या 31 (ए०जे०ए० पटल) में जमा करा सकते हैं। इस निर्धारित समय सीमा के बीतने के बाद, मामले की अगली सुनवाई के लिए तिथि और समय की जानकारी अलग से साझा की जाएगी। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188485

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन