EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

​शिवरात्रि पर्व और शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर ऊधमसिंहनगर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    12 Feb 2026 19:46 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने शारदीय कांवड़ यात्रा और 15 फरवरी को होने वाले शिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। कांवड़ियों की भारी संख्या को देखते हुए जनपद में 12 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक विशेष ट्रैफिक डाइवर्जन और वन-वे प्लान लागू किया गया है। इस दौरान जिले के सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों में भारी वाहनों के लिए 'नो एंट्री' लागू रहेगी।

​पुलिस प्रशासन द्वारा जारी योजना के अनुसार, जसपुर के धर्मपुर व नादेही बॉर्डर, कुण्डा के सूर्या बॉर्डर, काशीपुर की प्रतापपुर चौकी और आईटीआई के लोहियापुल व पैगा क्षेत्र से भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसी तरह बाजपुर, गदरपुर, दिनेशपुर, रुद्रपुर, पंतनगर, किच्छा और सितारगंज के विभिन्न चिन्हित मोड़ों और बॉर्डरों पर भी भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। बिजनौर, मुरादाबाद और ठाकुरद्वारा की ओर से आने वाले वाहनों को नादेही, सूर्या चौकी और पैगा जैसे बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।

​लंबी दूरी के भारी वाहनों जैसे ट्रक, डम्पर और पिकअप के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं, जिसके तहत दौराहा, केवीआर और जसपुर से वाहनों को मुरादाबाद, सम्भल, अनूपशहर और हापुड़ के रास्ते मेरठ व दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। आवश्यक सेवाओं जैसे दूध, गैस, फल-सब्जी और पेट्रोलियम पदार्थों के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, जबकि रामपुर से हल्द्वानी सिडकुल जाने वाले भारी वाहन केवल रात 11 बजे से सुबह 7 बजे के बीच ही संचालित हो सकेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ियों की भीड़ और यातायात के दबाव के अनुसार इन नियमों और समय में बदलाव भी किया जा सकता है। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188485

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन