EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

24 पेटी अवैध बीयर जब्त, अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    12 Feb 2026 19:15 PM



फास्ट न्यूज इंडिया अलीराजपुर, कलेक्टर अलीराजपुर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त अलीराजपुर अंतर्गत ग्राम नानपुर के मोरी फलिया में नाले के समीप झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 24 पेटी बीयर (कुल 288 बल्क लीटर) अवैध मदिरा जब्त की। जब्त मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने के कारण उसे विधिवत आबकारी कब्जे में लिया गया। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग ₹69,120 बताई गई है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.एस. रावत के नेतृत्व में वृत्त प्रभारी जयश्री त्रिपाठी द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है। आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री गंभीर सिंह वास्कले, श्री मोहित बिरला, मुख्य आरक्षक अमानुल्ला खान, शैलेंद्र सिंह रावत, आरक्षक कालूसिंह बघेल, प्रियंका सोलंकी, हितेंद्र सिंह चावड़ा, आयुष रावत, विवेक बरडे एवं मनीष भयड़िया का सराहनीय सहयोग रहा। पायल बघेल 



Subscriber

188485

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन