गायत्री परिवार तहसील सोंडवा की समन्वय समिति का पुनर्गठन
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार गायत्री परिवार सोंडवा की तहसील समन्वय समिति का पुनर्गठन जिला समन्वयक श्री संतोष वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री देवेन्द्र सिंह भयड़िया तथा समिति के संरक्षक श्री रामलाल तोमर (रूमालिया) की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री संतोष वर्मा ने कहा कि गायत्री परिवार का संगठन प्रमाणिक एवं विश्वसनीय बने, इसके लिए कार्यकर्ताओं को समझदार, जिम्मेदार एवं ईमानदार बनना होगा। तभी हम अपने गुरुत्तर दायित्वों का समुचित निर्वहन कर सकेंगे तथा जनमानस के बीच मिशन के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से पहुंचा पाएंगे।
गायत्री परिवार सोंडवा के सभी परिजनों की सहमति से तहसील समन्वय समिति का पुनर्गठन निम्नानुसार किया गया—
तहसील समन्वय समिति (सोंडवा)
श्री इंग्लेश तोमर – तहसील समन्वयक
श्री सुरसिंह चौहान (बेजड़ा) – सह समन्वयक
श्री छगनसिंह सस्तिया (साकड़ी) – सह समन्वयक
श्री राधेश्याम मोरी (मधुपलवी) – मंडल संयोजक
कु. रंगा चौहान (जामली) – नारी जागरण अभियान
श्रीमती कपिला भयड़िया (सोंडवा) – “आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी” अभियान
श्री अंतरसिंह तोमर (अचपई) – युवा जोड़ो अभियान
श्री कमलसिंह सोलंकी (बड़ी सिरखड़ी) – भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
श्री नेवलसिंह निंगवाल (मोराजी) – साधना एवं स्वाध्याय आंदोलन
श्री दादिया मेहता (बड़दा) – पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान
श्री देवीसिंह चौहान (कुंडवाट) – शिक्षा एवं बाल संस्कार शाला अभियान
श्री खुमानसिंह चौहान (कोसारिया) – स्वावलंबन एवं शिक्षण-प्रशिक्षण
श्री प्रभु भयड़िया (सोंडवा) – नशा, व्यसन, कुरीति उन्मूलन एवं आदर्श ग्राम अभियान
समिति के पुनर्गठन उपरांत सभी नवदायित्ववान सदस्यों का मंगल तिलक कर संरक्षक श्री रामलाल (रूमालिया) तोमर ने आशीर्वाद प्रदान किया।
गोष्ठी का संचालन श्री लालसिंह डोडवा ने किया। प्रज्ञा गीत श्री जतन चौहान एवं श्री प्रभु भयड़िया द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री देवेन्द्र सिंह भयड़िया ने शांति पाठ के साथ आभार व्यक्त किया।
गोष्ठी में श्री कृष्णा सोलंकी (नव चेतना केंद्र सोंडवा प्रभारी) सहित अट्ठा, बड़ी सिरखड़ी, मधुपलवी, मोराजी, लोढ़नी, सिलोटा, बिलझरी, मुंडला, किलोड़ा, बड़दा, बड़दली, छकतला, अचपई, साकड़ी, टेमला, सोंडवा, बेजड़ा आदि ग्रामों के परिजन उपस्थित रहे।
फास्ट न्यूज इंडिया
पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर
