EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राम वनगमन के प्रसंग सुन श्रद्धालुओ के निकले आंसू
  • 151170379 - AJAY KUMAR 43 55
    12 Feb 2026 18:17 PM



मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय ब्लॉक अन्तर्ग तिलसवां स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के पावन अवसर पर श्रीराम कथा के पांचवें दिन ऐसा लगा मानो समय ठहर गया हो और त्रेता युग की स्मृतियाँ वर्तमान में उतर आई हों। गुरुवार को कथा व्यास कौशिक महाराज ने जब श्रीराम के वनगमन का प्रसंग छेड़ा, तो शब्द मात्र कथा न रहकर करुणा, त्याग और मर्यादा की जीवंत धारा बन गए।
राजमहल की सुख-सुविधाओं को त्याग कर पिता की आज्ञा के लिए वन की राह चुनने वाले राम का चित्रण इतना मार्मिक था कि पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं की आंखें स्वतः ही सजल हो उठीं। लगा जैसे हर हृदय स्वयं अयोध्या बन गया हो और हर मन में राम विराजमान हों।
केवट प्रसंग का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि प्रभु का प्रेम किसी सीमा, किसी जाति, किसी वर्ग में बंधा नहीं था। वनवासी हों या निषाद, वानर हों या सामान्य जन राम ने सबको गले लगाया, सबको सम्मान दिया। यही तो रामत्व है, जो भेद नहीं, भाव देखता है; जो पद नहीं, प्रेम को पहचानता है।
उन्होंने कहा, राम कथा केवल अतीत की स्मृति नहीं, वर्तमान का पथप्रदर्शक है। यह हमें सिखाती है कि समाज की सच्ची शक्ति समरसता, सौहार्द और सहयोग में निहित है। यदि हम सब मिलकर राष्ट्रहित और लोकमंगल की भावना से आगे बढ़ें, तो हर घर, हर गांव में रामराज्य की आभा झलक सकती है। रिपोट - अजय सिंह 151170379



Subscriber

188485

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन