EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

"Al for Viksit Bharat": भारत में बुद्धिमान स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक नया युग
Link
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 43 54
    12 Feb 2026 16:38 PM



विकसित भारत के लिए एआई" भारत में स्मार्ट स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

वाराणसी । "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर एंड एजुकेशन विकसित भारत के लिए एआई स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा का रूपांतरण (NCAIHC दो हजार छब्बीस) का आयोजन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र (पूर्वी क्षेत्र), चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (IMS-BHU), वाराणसी द्वारा चौदह से सोलह फरवरी तक के. एन. उद्पा सभागार, IMS-BHU में किया जा रहा है। यह सम्मेलन भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था को नए सिरे से परिभाषित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन चिकित्सकों, तकनीकी विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को एक साझा मंच पर लाकर स्मार्ट और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर विचार-विमर्श करेगा।

प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया और विकसित भारत के विज़न के अनुरूप, यह सम्मेलन इस बात पर केंद्रित है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल हेल्थ समाधान किस प्रकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती, प्रभावी और समावेशी बना सकते हैं, विशेष रूप से दूर-दराज़ और वंचित क्षेत्रों के लिए। सम्मेलन में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय नीति-निर्माता, शिक्षाविद और विषय विशेषज्ञ विशेष अतिधि एवं वक्ता के रूप में भाग लेंगे, जिससे सम्मेलन को नीति एवं रणनीतिक दृष्टि से विशेष महत्व प्राप्त होगा।

NCAIHC दो हजार छब्बीस का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि एआई किस प्रकार प्रारंभिक रोग पहचान, बेहतर चिकित्सीय निर्णय, टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा शिक्षा के सुदृढीकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं की दक्षता बढ़ाने में सहायक हो सकता है। यह सम्मेलन केवल चर्चा तक सीमित न रहकर, भारत में स्मार्ट स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य के लिए एक ठोस और व्यावहारिक रोडमैप तैयार करने का भी लक्ष्य रखता है । देखे वाराणसी से रविन्द्र गुप्ता की रिपोट 

20260212163438727220146.mp4

20260212163518448441700.mp4

20260212163746712343103.mp4



Subscriber

188503

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन