EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एपीसी ने विधालय में शिक्षण व्यवस्था जांचीं विघार्थियों से संवादवर्कबुक और किचन गार्डन का किया अवलोकन
  • 151173909 - AKHIL KUMAR GURDENIYA 0 0
    12 Feb 2026 16:33 PM



फास्ट न्यूज इंडिया राजस्थान वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र के समीप गांव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यारौली में एपीसी शशिकला ने गौरीशंकर के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था विघार्थियों की समझ और विधालय की शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। उप प्रधानाचार्य सोहन लाल गुप्ता ने बताया कि एपीसी ने कक्षा एक और दो के विधार्थियों से गणित से जुड़े सवाल पूछे। साथ ही दैनिक उपयोगी की वस्तुओं पालतू जानवर और आसपास की चीजों की पहचान को लेकर बच्चों से बातचीत की जिसका विधार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। कक्षा तीन से पांच तक के विघार्थियों से भी प्रश्नोत्तरी किए गए, और उसके भविष्य के लक्षण पूछे गए। इस दौरान कई बच्चों ने फौजी डाक्टर और गुरू बनने की इच्छा जताई।एपीसी ने कक्षा छह और सात के विधार्थियों की गणित विषय की वर्कबुक का निरीक्षण किया। वर्कबुक व्यवस्थित और नियमित रूप से भरी होने पर गणित विषय के वरिष्ठ अध्यापक गिरिश कुमार गुप्ता के कार्य की सराहना की गई। इसके साथ ही हिन्दी विषय में पर्यायवाची मुहावरे और लेखन कार्य की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान विधालय की पोषाहार व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया।मीनू के अनुसार स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार किए, जाने पर पोषाहार प्रभारी फिरोज खान की प्रशंसा की गई। प्रधानाचार्य प्रभू लाल बैरवा ने किचन गार्डन का अवलोकन करवाया, जहा धनिया पालक और मेथी उगी हुई पाई गई। पोषाहार में नियमित रूप से धनिया और पालक के उपयोग को भी सराहा गया।

अखिल कुमार गुरदैनिया 151173909



Subscriber

188689

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना