अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसान–मजदूरों का रोहडू में शक्ति प्रदर्शन
  • 151109037 - PRADEEP KUMAR 0 0
    12 Feb 2026 15:35 PM

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया हिमाचल प्रदेश शिमला। सीटू हिमाचल किसान सभा व हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने आहूत राष्ट्रव्यापी किसान-मज़दूर हड़ताल में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना पूर्ण समर्थन दर्ज किया। प्रदेश के सेब बहुल क्षेत्रों में सेब उत्पादक संघ की स्थानीय इकाइयों के सदस्यों ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर किसानों और मजदूरों की मांगों को मजबूती से उठाया।

रोहड़ू में बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जुब्बल, कोटखाई, रोहड़ू तथा छुहारा क्षेत्र के किसान-बागवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यहां एकत्रित जनसमूह को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया और किसान-मज़दूर एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण खेती-बागवानी गहरे संकट से गुजर रही है और संगठित संघर्ष ही इसका समाधान है।

सभा के दौरान मज़दूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, किसानों की भूमि और घरों से बेदखली पर रोक लगाने, भूमिहीन और गरीब किसानों को कृषि योग्य भूमि उपलब्ध कराने, किसान विरोधी टैरिफ नीतियों व मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) पर रोक लगाने, विदेशी सेब पर पर्याप्त आयात शुल्क सुनिश्चित करने, सभी फसलों पर कानूनी गारंटी के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने तथा प्राकृतिक आपदाओं व विकास कार्यों से हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांगें प्रमुख रूप से उठाई गईं।

समापन अवसर पर सेब उत्पादक संघ के वरिष्ठ नेता संजय चौहान ने अपने वक्तव्य में आज की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के औचित्य और मांगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के नीति-निर्धारक और केंद्र सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों के हितों को संरक्षित करने में लगे हैं, जबकि किसानों, मजदूरों और आम जनसाधारण के अधिकारों को लगातार हाशिए पर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि और बागवानी क्षेत्र को कमजोर करने वाली नीतियां अंततः ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश की खाद्य सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगी।

उन्होंने सभी मांगों को न्यायोचित बताते हुए सरकार से तत्काल सकारात्मक कदम उठाने की अपील की तथा चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक व तेज़ किया जाएगा।हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने स्पष्ट किया कि किसानों और मजदूरों की मांगों पर ठोस निर्णय लिए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा। संघ ने प्रदेश के किसानों-बागवानों से एकजुट रहकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। प्रदीप फीष्टा 151109037

Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail