EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सनबीम स्कूल बलिया की प्रिंसिपल अर्पिता सिंह के आर्थिक अहयोग से थाना उभाँव द्वारा प्राप्त अज्ञात शव का देवाश्रम नें किया अंतिम संस्कार
  • 151173894 - PARMATMA NAND SINGH 43 65
    12 Feb 2026 14:51 PM



यूपी बलिया । देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायंकाल में एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव का अन्तिम संस्कार अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया में किया गया । इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई। बताया गया कि थाना उभाँव जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 80 /2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम अपराह्न में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू स्त्री का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया पहुंची जहाँ सायंकाल देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। पुलिस के अनुसार उक्त अज्ञात महिला का शव थाना उभाँव बलिया के अंतर्गत मझवलिया गांव के समीप घाघरा नदी से प्राप्त हुआ था। अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च सनबीम स्कूल बलिया की प्रिंसिपल और दिलसादपुर बारचवर गाज़ीपुर की मूल निवासिनी आदरणीया अर्पिता सिंह द्वारा अपने स्मृतिशेष पितामह कैप्टन महेश सिंह व दुलारी देवी की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।

        उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम बलिया के जिला सलाहकार सुरेन्द्र यादव देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, संतोष पासवान अरुन राजभर जय प्रकाश कनौजिया एवं पी एन सिंह सहि गढ़मलपुर के वरिष्ठ नागरिक जय बहादुर सिंह सम्मिलित रहे सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 
12/02/2026 02:51 PM- Uploaded By 



Subscriber

188485

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन