EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फेरे से पहले स्टेज से फरार हुआ दूल्हा, हाथों में मेंहदी लगाए रह गईं दुल्हनें
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 55 67
    12 Feb 2026 14:16 PM



मथुरा । थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव पेठा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों की शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब फेरे से ठीक पहले एक दूल्हा स्टेज से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के कामा क्षेत्र के सतवास गांव से दो भाई बारात लेकर गांव पेठा पहुंचे थे। शादी की सभी रस्में धूमधाम से चल रही थीं। नाच-गाना, दावत और जयमाला की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। दोनों दुल्हनें स्टेज पर मौजूद थीं और परिवार में खुशी का माहौल था।

इसी बीच बड़े दूल्हे विक्रम ने फेरे से पहले शौचालय जाने का बहाना बनाया और स्टेज से नीचे उतर गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को शक हुआ। तलाश करने पर पता चला कि दूल्हा मौके से फरार हो चुका है।

दूल्हे के अचानक गायब हो जाने से शादी समारोह का माहौल पूरी तरह बदल गया। दोनों बहनों के हाथों में लगी मेंहदी सूखती रह गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की सूचना लड़की पक्ष द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लड़के पक्ष के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

रिपोर्ट: नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188485

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन