दलसिंहसराय में बाइक सवार बदमाशों का तांडव: युवक को मारी गोली, बीच-बचाव करने आई महिला को भी लगी गोली।
पकड़े गए आरोपी की जमकर पिटाई।
मौका से 4 खोका बरामद।
प्रतिनिधि.
बिहार के समस्तीपुर से जहाँ दलसिंहसराय, शहर के अनुमंडलीय अस्पताल रोड पर स्थित इंडियन बैंक के पास शुक्रवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दिया.पूछताछ के नाम पर गोली चलाते ही हड़कंप मच गया.इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला को भी बदमाशों ने गोली मार दी. आक्रोशित ग्रामीणों ने भागते एक बदमाश को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी.
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर देर शाम लोकनाथपुर बेलवाना निवासी पप्पू पासवान बाइक पर इंडियन बैंक के पास पहुंचे थे.तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और बहस शुरू कर दी.बात बिगड़ते ही एक बदमाश ने पप्पू के पैर में गोली मार दी.चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए.इसी बीच अनुमंडलीय अस्पताल रोड निवासी रमेश साह की पत्नी रेखा देवी बीच-बचाव करने आईं.बदमाशों ने उन्हें धमकाया,लेकिन रेखा देवी ने हार नहीं मानी.गुस्साए बदमाश ने उन्हें भी गोली मार दी,जो उनके हाथ में लगी.
दोनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया.पप्पू पासवान को कई गोली लगी है,जबकि रेखा देवी की हालत स्थिर बताई जा रही है.इधर, गोली चलाकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने घेर लिय.उसकी जमकर पिटाई की गई.पकड़े गए आरोपी की पहचान लोकनाथपुर निवासी बालेश्वर पासवान के पुत्र सन्नी कुमार (24) के रूप में हुई है.सूचना पर अपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंचा.
पुलिस ने सन्नी को भीड़ से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया.प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे.उन्होंने सन्नी से पूछताछ की और फरार बाकी दो बदमाशों की तलाश तेज कर दिया.प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह पुरानी रंजिश का मामला है.इसी रंजिश में बदमाशों ने गोलीबारी की साजिश रची.
डीएसपी ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई.घटना स्थल से फिलहाल 4 खोखा बरामद हुई है.सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है.स्थिति बिगड़ने से बचाने के लिए दलसिंहसराय समेत कई थानों की फोर्स को कैंप करने का निर्देश दिया गया है.स्थानीय लोगों ने पुलिस से फरार बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.डीएसपी ने आश्वासन दिया कि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी.फिलहाल इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. देखे लालू यादव की रिपोट
20260212110636293870071.mp4
20260212110756723400527.mp4
