EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सई नदी में नहाने गया डॉक्टर का बेटा डूबा, 15 वर्षीय किशोर की मौत
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    10 Feb 2026 20:01 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। दिलीपपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सई नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में डूबने से एक डॉक्टर के 15 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किशोर अपने दोस्तों के साथ करीब दोपहर 12 बजे नदी में नहाने गया था। जानकारी के अनुसार सरखेलपुर गांव निवासी आजाद अली मनगर जामताली में निजी क्लीनिक चलाते हैं। उनका पुत्र सादान अपने बड़े भाई सोहेल और दो दोस्तों के साथ सई नदी में नहा रहा था। नहाते समय सादान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।सादान को डूबता देख भाई और दोस्तों ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर काफी देर तक तलाश की। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नटका वीर बाबा घाट से करीब 500 मीटर दूर सादान का शव बरामद किया गया।शव मिलने के बाद परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में शोक का माहौल है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - AI कंटेंट पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटेगा डीपफेक वीडियो, नोटिफिकेशन जारी