EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर विद्यालयों में विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 32 54
    10 Feb 2026 19:36 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा (आईएएस) एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ओमकार राणा के आदेशानुसार जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में 1 से 19 वर्ष तक के विद्यार्थियों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाई गई। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव, प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह के निर्देशन में तथा अनिल कुमार, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार एवं अनुज कुमार के संयोजन में विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा इसलिए दी जा रही है ताकि उनके शरीर में मौजूद कृमियों का नाश हो सके और वे स्वस्थ एवं निरोग जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि पेट में कीड़ों के कारण बच्चों में एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आगे बताया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष में दो बार—10 अगस्त एवं 10 फरवरी को नि:शुल्क कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाई जाती है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना