EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

यशोदानंदन हरिवंश स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आधार कार्ड संशोधन शिविर का शुभारंभ
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 32 65
    10 Feb 2026 19:19 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़ ।यशोदानंदन हरिवंश स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तारनपुर सड़वा चंडिका, प्रतापगढ़ में आयोजित आधार कार्ड संशोधन शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर की शुरुआत बेटियों को प्रथम प्राथमिकता देते हुए सिद्धि सिंह बिटिया के आधार कार्ड संशोधन से की गई। इसके उपरांत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ क्षेत्र के बच्चों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों के आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन किया गया। आधार संशोधन शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। उपस्थित नागरिकों ने इस जनोपयोगी पहल के लिए महाविद्यालय अध्यक्ष संजय राजाराम पांडेय के दृष्टिकोण एवं समाजसेवी भावना की सराहना की।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आधार कार्ड संशोधन शिविर दिनांक 11 फरवरी 2026 को भी दोपहर 1 बजे से जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - AI कंटेंट पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटेगा डीपफेक वीडियो, नोटिफिकेशन जारी