फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला खेल कार्यालय के क्रिकेट मैदान पर आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में स्टेडियम ब्लू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम रेड को 6 विकेट से पराजित किया। मैच में स्टेडियम ब्लू के कप्तान आदर्श दुबे की घातक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम रेड की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी। टीम की ओर से लिटिल सरोज ने 38 रन और रेहान खान ने 34 रन का योगदान दिया। स्टेडियम ब्लू के कप्तान आदर्श दुबे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ब्लू की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 20 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से रुस्तम ने शानदार 76 रन बनाए, जबकि सुजल ने 19 रन जोड़े। स्टेडियम रेड की ओर से अयान खान ने 2 विकेट लिए। मैच के अंपायर रमन और अरबाज रहे। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज, उप जिला खेल अधिकारी एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक रंजीत यादव, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी एवं क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव, कबड्डी प्रशिक्षक जेपी यादव, फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश, कुश्ती प्रशिक्षक अरविंद कुमार, जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह, जिला क्रिकेट संघ के आयोजन सचिव दुर्गेश तिवारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर निखिल राणा उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
