फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रतापगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के बालक-बालिकाओं को मंगलवार को खेलकूद की सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में 20 बालक एवं 10 बालिकाएं लाभान्वित हुईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेंद्र लाल एवं उनकी धर्मपत्नी सुमन कांत झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास संभव है और अनुशासन के साथ खेल जीवन को नई दिशा देता है। वहीं सुमन कांत झा ने बच्चों को खेलों में अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में अनवर हॉकी सोसायटी के सचिव खुर्शीद अली, जसीम खान, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमजद खान, गुलरेज आलम, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद उमर, ईरानी, युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं अभिभावक मौजूद रहे।इसके अलावा उप जिला खेल अधिकारी रंजीत यादव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव, कबड्डी प्रशिक्षक जेपी यादव, फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश, कुश्ती प्रशिक्षक अरविंद कुमार, जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह, जिला क्रिकेट संघ के आयोजन सचिव दुर्गेश तिवारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर निखिल राणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला ने किया। अंत में जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
