राजपाल यादव ने कोर्ट से और वक्त मांगा की आने वाले दिनों में वो ये राशि चुका देंगे। राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर की, लेकिन ये राहत ज्यादा दिनों के लिए नहीं थी। कोर्ट द्वारा राजपाल की सजा को इस शर्त पर निलंबित कर दिया कि वे समझौते के तहत बकाया राशि चुकाएंगे।
कोर्ट ने उन्हें 'आदतन अपराधी' नहीं माना और सुधरने का मौका दिया। जून 2024 में, उच्च न्यायालय ने उनकी सजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया और उनसे लगभग 9 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज को चुकाने के लिए कहा। हालांकि राजपाल बार-बार आश्वासन देते रहे पर अफसोस वो बकाया राशि नहीं चुका सके।
वो आखिरी मोहलत और फिर जेल गए राजपाल
आखिरकार साल 2025 आया जब अक्टूबर के महीने तक राजपाल यादव ने कोर्ट में 75 लाख रुपए जम किए, लेकिन कोर्ट ने नोट किया कि ब्याज और जुर्माने के साथ अब भी 9 करोड़ रुपये बकाया हैं। उधर राजपाल ने कहा था कि वो बकाया राशि दे रहे हैं और फिर से इसमे देरी हुई।
इसके बाद कोर्ट ने पाया कि इस पूरे मामले में गंभीरता की कमी है, जिसके जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी के साथ, चाहे उसका सेलिब्रिटी स्टेटस कुछ भी हो, हमेशा नरमी नहीं बरती जा सकती। इसके बाद 4 फरवरी 2026 को कोर्ट ने फंड जुटाने के लिए एक हफ्ते की मोहलत मांगने वाली आखिरी मिनट की याचिका को भी खारिज कर दिया, जिससे राजपाल की जिंदगी में जेल का अंधेरा बिल्कुल करीब आ गया।
अदालत ने कहा कि राजपाल ने पिछली 20 अलग-अलग बातों का पालन नहीं किया। 4 फरवरी 2026 को उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया गया और 5 फरवरी को वो तिहाड़ जेल पहुंच गए और तबसे राजपाल अभी जेल में ही हैं।
मायूस राजपाल ने जेल जाने से पहले क्या बोला?
राजपाल यादव को जेल हुई लेकिन एक वीडियो जो इस वक्त हर तरफ वायरल हो रहा है। उसमें राजपाल ने जो कहा, वो शायद आपको इमोशनल जरूर करेगा।
राजपाल ने जेल जाने से पहले इमोशनल होते हुए कहा था, "सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं... यहां सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं है।" यह बयान मायानगरी की उस हकीकत को दर्शाता है जहां रोशनी तो बहुत है, लेकिन अंधेरा होने पर सब साथ छोड़ देते हैं।
क्यों चुप है बॉलीवुड?
ये पहली बार नहीं है जब चेक बाउंस मामले और इस केस के चलते राजपाल यादव जेल गए हैं। हालांकि बार बार लोगों के दिल में सवाल यही आया है कि आखिर 27 सालों से सिनेमा में काम कर रहे राजपाल यादव को क्या वाकई में 9 करोड़ रुपए की राशि कोई प्रदान नहीं करवा पाया?
क्या वाकई में हिंदी सिनेमा में किसी ने उनके लिए आवाज नहीं उठाई। हाल ही में एक्टर सोनू सूद ने राजपाल की मदद करने का आदेश दिया। इसके अलावा गुरमीत चौधरी ने भी इस पर बात की है और कहा कि इंड्स्ट्री के लोगों को साथ आने की जरूरत है और उनकी मदद करनी चाहिए।
जो राजपाल लोगों को हंसाने पर मजबूर करके गए, लोगों की आंखों से आंसूओं को ओझल करके गए। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। भूलभुलैया, चुपचुपके से लेकर हंगामा और ढोल जैसी अनगिनत फिल्में दीं। 27 साल के करियर में करीब 125 से ज्यादा फिल्में कीं।
आज वही राजपाल यादव (Rajpal Yadav) मुसीबतों के दलदल में फंसे हैं। कहा यही जाता है कि, इंडस्ट्री में लोग अक्सर डूबते हुए जहाज पर सवार नहीं होना चाहते। खैर हमारी उम्मीद यही है कि, जल्द से जल्द राजपाल जेल से बाहर आएं और बकाया राशि चुकाकर अपने काम पर लौटें और फैंस को फिर से एंटरटेन करें।