घोसी मऊ में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को सीओ श्री जितेंद्र सिंह एवं कोतवाली घोसी प्रभारी श्री प्रवीण कुमार सिंह द्वारा दुकानदारों और आम जनता के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण और सावधानीपूर्वक निकालने की अपील की। साथ ही मुस्लिम त्योहार रमजान को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी गई, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनता से अपील की गई कि किसी भी सूचना को बिना पुष्टि के साझा न करें, पहले उसकी सच्चाई की जांच करें और अफवाहों के पीछे न भागें।
पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। देखे मऊ से कोमल प्रसाद की रिपोट

20260210180921978274130.mp4




