मथुरा । 10 फरवरी 2026 कृष्णचन्द्र गान्धी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, माधव कुंज मथुरा के तत्वाधान में इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के छात्रों का आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के द्वारा हुआ। वन्दना के उपरान्त विद्यालय के उप प्रधानाचार्य एवं गणित प्रमुख श्री राजीव पाठक जी द्वारा मंचासीन अतिथियों का परिचय हुआ। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी एवं उद्देश्य अंग्रेजी विभाग प्रमुख श्री केशव सिंह जी द्वारा प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में कक्षा द्वादश के छात्रों शिवम वर्मा एवं हिमांशु राजपूत ने अपनी स्मृतियों साझा की। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रवीन्द्र सिंह, पूज्यनीय श्री अनन्तवीर्य दास जी (महन्त चन्द्रोदय मन्दिर), श्री इन्द्रपाल जी प्रधानाचार्य हजारीमल सोमानी इण्टर कॉलेज वृन्दावन, डॉ. संजय जी (विभाग सह कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ). श्री विजय बंटा (महानगर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ), श्री समीर बंसल विद्यालय प्रबन्धक एवं श्री विशाल रूहेला विद्यालय समिति उपाध्यक्ष रहे। कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान के प्रवक्ता श्री नरेन्द्र कुमार जी ने किया। विद्यालय के छात्र तोषान्त गोला द्वारा एकल गीत 'बन्धु रूक मत जाना मग में प्रस्तुत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रवीन्द्र सिंह जी ने छात्रों को स्वामी विवेकानन्द के उपदेशात्मक वचनों में एक सूत्र वाक्य (उत्तिष्ठ जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत) को जीवन में उतारने एवं लक्ष्य के पाँच मंत्र दिये जिससे वे लक्ष्य निर्धारण, इन्द्रिय संयम, एकाग्रता, दृढ़संकल्प, पुरुषार्थ द्वारा लक्ष्य की प्राप्ति करने में सक्षम हो। पूज्य महंत श्री अनन्तवीर्य जी महाराज ने छात्रों को अपने आशीर्वचन में छात्रों के जीवन एवं शिक्षा में आने वाली चुनौतियों का सामना करने हेतु अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के व्यावहारिक ज्ञान हेतु निरन्तर परिश्रम के द्वारा सपने साकार करने पर बल दिया एवं कहा कि छात्र समाज की विसंगतियों से दूर रहें। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार सिंह जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक श्री वाणिज्य प्रवक्ता श्री विनय कुमार रहे। श्री रूपकिशोर शर्मा जी ने छात्रों में सफलता हेतु पुस्तकों के महत्त्व पर बल दिया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री समीर बंसल जी एडवोकेट ने पधारे हुए अतिथि महानुभावों का आभार व्यक्त किया एवं छात्रों को उत्कृष्ट अंक लाने पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन कक्षा द्वादश के छात्रों पर पुष्प वर्षा के साथ हुआ। मंचीय कार्यक्रम के उपरान्त छात्रों का सहभोज हुआ।
इस दौरान प्रमुख रूप से राजीव पाठक, उमेश शर्मा, विनय कुमार, लोकेश अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, केशव सिंह, सोम कुमार लावानिया, निधिश अग्रवाल, महेश चंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, विजय कुमार, मुनेश कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह, सीताराम बघेल, जगवीर सिंह, श्री अमृत सिंह, श्री विजयपाल सिंह, टीकाराम, दिव्या गुप्ता, रितु गौड़, दीप्ति तिवारी, काजल भारद्वाज, दिनेश शर्मा, रघुराज सिंह, हेमंत कुमार, अभिलाष, बलराम शर्मा हितेश कुमार,योगेश शर्मा,मनीष दास, अनिल कुमार, राम कुमार, मनोज कुमार, कुमार पाल, सूरजपाल, अनीता दीदी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853
