EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी ने किया जनपद स्तरीय अभियान का शुभारंभ
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 54
    10 Feb 2026 16:12 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । जनपद कासगंज में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण मुक्त भविष्य के संकल्प के साथ 'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। अभियान का विधिवत शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय मामो में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य अभियान के तहत जनपद के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों को कृमि नाशक दवा 'एल्बेंडाजोल' की खुराक दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के लिए जनपद में कुल 8,35,901 बच्चों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पेट के कीड़ों से मुक्ति आवश्यक है। इस अवसर पर
डॉ. राजीव अग्रवाल (मुख्य चिकित्सा अधिकारी),सूर्य प्रताप सिंह (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी),के.पी. सिंह (जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर),डॉ. ए.एन. चौहान (अधीक्षक),
अरविंद कुमार (बीसीपीएम) एवं स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।अभियान के दौरान समस्त शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे सुनिश्चित करें कि लक्षित आयु वर्ग का कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 

 



Subscriber

188503

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन