राजस्थान भरतपुर । राजीव गांधी युवा मित्रों की नौकरी बहाली को लेकर भरतपुर में संभागीय आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान युवा मित्रों ने कहा की प्रदेश के लगभग 5000 राजीव गांधी युवा मित्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। पूर्व में नौकरी चले जाने के गहरे मानसिक आघात के कारण 6 युवा साथियों की मृत्यु हो चुकी है, जो अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है।
इस मौके पर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय मीणा, विजय मीणा, राजकुमार कटारा, प्रशांत जांगिड़, दीपक शर्मा धौलपुर, नरेशी बाई, संतोष सुथार, अनेक युवा मित्र मौजूद रहे। देखे राजस्थान से योगेन्द्र शर्मा की रिपोट

20260210101803231310126.mp4