EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एकल अभियान अंचल उधमपुर द्वारा सैनिक सम्मान कार्यक्रम संपन्न
  • 151036774 - SUBASH CHANDER 1 1
    09 Feb 2026 21:47 PM



 जम्मू व कश्मीर जिला उधमपुर द्वारा सैनिक सम्मान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सैनिक सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्र की रक्षा में सर्वस्व नशावर करने वाले वीर सैनिकों, सेवानिवृत्ति जवानों एवं शहीद सैनिकों के सम्मान में उनके परिवार वालों को एकल अभियान द्वारा सम्मानित किया गया। एकल अभियान द्वारा देशभर में सैनिकों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में वर्तमान में सेवा कर रहे सैनिक, सेवानिवृत्ति सैनिक एवं शहीद सैनिकों के परिवार वालों को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान कर्नल बलवंत सिंह रहे, मुख्य वक्ता श्रीमान राज सिंह ( केंद्रीय सह ग्राम संगठन प्रमुख) रहे। कर्नल बलवंत सिंह जी ने कहा की एकल अभियान ने ऐसी पहली शुरुआत की है इसके लिए हम एकल अभियान का बहुत धन्यवाद करते हैं और ऐसे कार्यक्रम आगे भी होने चाहिए। यह कार्यक्रम अंचल उधमपुर की अध्यक्ष श्रीमती रितु शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। अंचल गतिविधि प्रमुख राम सिंह, अंचल अभियान प्रमुख सुकेन्दर सिंह, आचार्य और सेवाव्रती कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम में 230 से अधिक संख्या रही। एकल अभियान की ओर से आने वाले दिनों में रियासी, रामनगर में ऐसे कार्यक्रम होने वाले हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित के साथ और समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ।



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे